UP Weather: 17 सितंबर को कैसा रहेगा यूपी का मौसम? इन 35 जिलों में बारिश का अलर्ट

यूपी तक

• 06:23 PM • 16 Sep 2026

यूपी में मानसून की विदाई से पहले मौसम बदल गया है. मौसम विभाग ने 17 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की संभावना जताई है. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है. भारतीय मौसम विभाग ने 17 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है. हालांकि कई हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा. लेकिन पूर्वी यूपी और तराई के कई जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और मेघगर्जन को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें...

17 सितंबर को कैसा रहेगा पूर्वांचल और पश्चिमी UP का हाल?

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 17 सितंबर को पूरे उत्तर प्रदेश का मौसम मिला-जुला रहेगा. पश्चिमी यूपी के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं. वहीं पूर्वी हिस्सों में भी बारिश की हल्की से मध्यम बौछारें देखने को मिल सकती हैं.

किन-किन जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट?

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी और अवध क्षेत्र के जिन जिलों में बारिश की संभावना जताई है उनमें वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़ और संत रविदास नगर (भदोही) जैसे जिले शामिल हैं.

मौसम विभाग की ओर से जरूरी सुरक्षा सुझाव 

खराब मौसम या आकाशीय बिजली की स्थिति में मौसम विभाग ने आम जनमानस को सुरक्षित रहने के लिए निम्नलिखित गाइडलाइंस जारी की हैं.

सुरक्षित आश्रय लें: बिजली चमकने के दौरान खुले में खड़े होने या पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें.

 इलेक्ट्रॉनिक उपकरण: बिजली और इलेक्ट्रॉनिक सामान को अनप्लग कर दें.

 सफर में सावधानी: वाहन चलाते समय सतर्क रहें और कंक्रीट की दीवारों या फर्श से सटकर न खड़े हों.

 जलस्रोतों से दूरी: नदियों, तालाबों या जलभराव वाले स्थानों से तुरंत बाहर निकल आएं.

ये भी पढ़ें: 6 महीने में देंगे 1 लाख सरकारी नौकरियां... यूपी में 15012 शिक्षक भर्ती नोटिफिकेशन के बीच सीएम योगी का बड़ा ऐलान