क्या 4 दिसंबर को ही होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? क्रिकेटर के भाई सोनू की इस बात से आया ट्विस्ट

यूपी तक

• 10:20 AM • 16 Sep 2026

समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हैं. दोनों की शादी के लिए 4 दिसंबर की तारीख की चर्चा सामने आ रही है और लखनऊ के रमाडा होटल का नाम भी बताया जा रहा है.

PRIYA RINKU LOVE STORY

Rinku Singh and Priya Saroj (File Photo)

Google CTA

Priya Saroj and Rinku Singh Wedding News: समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हैं. दोनों की शादी के लिए 4 दिसंबर की तारीख की चर्चा सामने आ रही है और लखनऊ के रमाडा होटल का नाम भी बताया जा रहा है. हालांकि, यह तारीख अभी आधिकारिक तौर पर तय नहीं हुई है. रिंकू सिंह के भाई सोनू ने भी साफ किया है कि शादी की तारीख को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है. ऐसे में 4 दिसंबर को फिलहाल संभावित तारीख के तौर पर ही देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें...

भाई ने कहा- अभी तारीख कन्फर्म नहीं

रिंकू सिंह के भाई सोनू से जब शादी की तारीख को लेकर बात की गई तो उन्होंने बताया कि “तीन-चार तारीख में तो कोई मैच है, तो 4 तारीख अभी कन्फर्म तय नहीं है. कुछ डेट निकली है, अभी डिसाइड नहीं हुआ है.” उनके इस बयान से साफ है कि 4 दिसंबर की तारीख को लेकर चर्चा जरूर है, लेकिन परिवार की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. इसलिए शादी की तारीख तय होने की खबर को फिलहाल संभावित जानकारी के तौर पर ही लिया जा रहा है.

15 महीने पहले हुई थी रिंग सेरेमनी

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी 8 जून 2025 को लखनऊ के ‘द सेंट्रम’ होटल में हुई थी. इसके बाद से दोनों की शादी को लेकर लगातार चर्चाएं होती रही हैं. प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं, जबकि रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के चर्चित खिलाड़ियों में शामिल हैं.

शादी को लेकर तैयारियों की भी चर्चा

चर्चा है कि शादी लखनऊ के रमाडा होटल में हो सकती है और इसमें परिवार के सदस्यों के अलावा करीबी रिश्तेदार तथा खास मेहमान शामिल हो सकते हैं. दोनों परिवारों की ओर से तैयारियों को लेकर भी चर्चाएं हैं, लेकिन 4 दिसंबर की तारीख और वेन्यू की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. ऐसे में शादी की तारीख को लेकर अंतिम जानकारी परिवार की पुष्टि के बाद ही स्पष्ट होगी.