UP Weather: यूपी के 39 जिलों में भयंकर बारिश के आसार, बाहर निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

यूपी तक

• 07:00 AM • 18 Sep 2026

उत्तर प्रदेश में 18 सितंबर को भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने बरेली, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी समेत कई जिलों में बारिश और गरज-चमक के आसार जताए हैं. हालांकि, यूपी के दोनों हिस्सों के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है.

UP Tak
Google CTA

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर 18 सितंबर को भी जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. हालांकि, दोनों हिस्सों के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें...

मौसम विभा के मुताबिक, 18 सितंबर को कई जिलों में बारिश का अनुमान है. ऐसे में कुछ इलाकों में मौसम सुहाना हो सकता है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है.

किन जिलों में बारिश के आसार हैं?

बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद और इटावा.

गोंडा, बाराबंकी, बस्ती, संत कबीर नगर, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, अयोध्या, अंबेडकर नगर, अमेठी, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, कौशांबी, प्रयागराज, संत रविदास नगर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र और चित्रकूट.

18 सितंबर को मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश दोनों हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है. दोनों क्षेत्रों के लिए 18 सितंबर को कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

मौसम विभाग के अगले सात दिनों के पूर्वानुमान के मुताबिक, 19 सितंबर को भी दोनों हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं. इसके बाद पश्चिमी यूपी में 20 सितंबर से मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है.

तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं

मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई है, इसलिए प्रदेश में तापमान का रुख लगभग स्थिर रहने का अनुमान है.