UP Weather: यूपी के इन जिलों में कल बारिश को लेकर आ गया अपडेट, मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी

यूपी तक

• 05:27 PM • 17 Sep 2026

UP Weather: उत्तर प्रदेश में 18 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली का अलर्ट है. मौसम विभाग ने कई जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं की संभावना जताई है.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather: मॉनसून ने कई राज्यों से विदाई ले ली है. लेकिन अभी भी बारिश जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 18 सितंबर के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है.  18 सितंबर को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की पूरी संभावना है.  भारतीय मौसम विभाग की मानें तो कल प्रदेश के दर्जनों जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के क्षेत्र में बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग की सलाह

1.खराब मौसम के दौरान तेज हवाओं से आकाशीय बिजली गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने, कच्चे ढांचों व टिन की छतों को नुकसान पहुंचने और फसलों (जैसे गन्ना, धान, मक्का, केला) के गिरने या क्षतिग्रस्त होने का खतरा रहता है.

2.मेघगर्जन या बिजली कड़कने के दौरान घरों के भीतर रहें, खिड़कियां बंद रखें और यात्रा करने से बचें.

3.पेड़ों के नीचे या खुले मैदान में आश्रय न लें तथा बिजली के उपकरणों को अनप्लग कर दें.

4.किसानों को सलाह दी गई है कि फसलों को सहारा दें और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करें.

ये भी पढ़ें: मार दो **@%# को जो होगा देखा जाएगा... लखनऊ में शाहनवाज ने कार की बोनट से जिस लड़की को घसीटा उसने सामने आकर बताई एक-एक बात