UP Weather Update: यूपी में आज जमकर होगी बारिश... मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में आज यानी 28 अप्रैल को मौसम का मिजाज बदलेगा. मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड के जिलों में बारिश और 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है.

UP Weather Update

यूपी तक

28 Apr 2026 (अपडेटेड: 28 Apr 2026, 09:57 AM)

follow google news

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है. मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है, जिससे तपती धूप और उमस से बड़ी राहत मिल सकती है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आज यूपी के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं. इस बदलाव को देखते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर बुंदेलखंड तक के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें...

आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी हवा

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ जिलों में हवा की गति काफी तेज हो सकती है. निम्नलिखित क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है:

अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र.

इन जिलों में होगी बारिश और बिजली गिरने की संभावना

आसमान में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश की फुहारें इन जिलों को तरबतर कर सकती हैं. मौसम विभाग ने इन इलाकों में मेघगर्जन और वज्रपात का अंदेशा जताया है:

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र.

मौसम विभाग की ओर से जरूरी सावधानी

खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है. बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों के नीचे या खुले मैदानों में जाने से बचें. तेज आंधी के कारण कच्चे मकानों और टिन शेड को नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए अपने मवेशियों और कीमती सामान को सुरक्षित ठिकानों पर शिफ्ट कर दें.