UP Weather Update: यूपी में 28 अप्रैल को इन 25 से ज्यादा जिलों में होगी बारिश... मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

UP Weather Update: मौसम विभाग ने 28 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अपडेट जारी किया है. नोएडा, मेरठ, आगरा समेत कई जिलों में राहत के आसार.

UP Weather Update

यूपी तक

27 Apr 2026 (अपडेटेड: 27 Apr 2026, 03:57 PM)

follow google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पड़ रही प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच मौसम विभाग ने राहत भरा अपडेट जारी किया है. मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है, जिससे तपती धूप से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, 28 अप्रैल को प्रदेश के कई हिस्सों में झोंकेदार हवाओं के साथ मेघगर्जन और बारिश की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर बुंदेलखंड तक के कई जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ें...

40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के मुताबिक नीचे बताए गए जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की प्रबल संभावना है:

अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र .

इन जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र.

सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है. विशेष रूप से वज्रपात (बिजली गिरने) की स्थिति में पेड़ों के नीचे या खुले मैदान में न जाने की चेतावनी दी गई है. तेज हवाओं के चलते कच्चे मकानों और टिन शेड को नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए पशुओं और कीमती सामान को सुरक्षित स्थान पर रखें.