UP News: संगम नगरी प्रयागराज में इंसानियत और रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पिता ने अपने ही जवान बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी. जवान बेटे की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया. मगर हत्या के पीछे जो वजह निकलकर सामने आई, उसने सभी को हिला दिया. पिता पप्पू ने 18 साल के बेटे की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी, क्योंकि उसे शक था कि उसकी पत्नी के बेटे से अवैध संबंध थे.
ADVERTISEMENT
लोगों के मुताबिक, इसी सनक में उसने बेटे को मौत के घाट उतार दिया. परिवार और मोहल्ले के लोग आरोपी पप्पू जायसवाल को फांसी देने की मांग कर रहे हैं. मामला करैली थाना इलाके की है.
शर्मसार करने वाला मामला
मिली जानकारी के मुताबिक, करेली थाना क्षेत्र के चाट वाली गली में पप्पू जायसवाल किराए के मकान में पत्नी रंजना जायसवाल और तीन बेटों के साथ रहता है. पप्पू कोई कामकाज नहीं करता था और वह नशे का आदी था. उसका 18 साल का बड़ा बेटा सब्जी की दुकान लगाता था और उसी से घर चलाता था.
दूसरे नंबर का बेटा भी उसके इस काम में मदद करता था. कुछ दिनों से पिता पप्पू के दिमाग में यह भर गया कि उसके बड़े बेटे का अवैध संबंध उसकी पत्नी रंजना से है. यानी बेटे का संबंध अपनी ही मां से है. इसको लेकर कई बार घर में लड़ाई झगड़ा भी कर चुका था. इन्हीं झगड़ों को देखकर बेटे ने मां को ननिहाल भेज दिया था.
बड़ा बेटा खुद भी पिता के रोज-रोज के झगड़े से तंग आ चुका था और वह मां और दोनों भाइयों के साथ किराए का दूसरा मकान खोज रहा था, लेकिन पिता के सिर पर खून सवार था.
शुक्रवार की रात जब पिता पप्पू शराब के नशे में चूर होकर घर आया तो उसने अपने दिमाग में खौफनाक साजिश रच रखी थी. उसने घर में बने पास्ता में नींद की गोलियां मिलाई. बड़े बेटे को भूख लगी तो उसने पास्ता खा लिया. फिर वह सो गया. इसी का फायदा उठाकर, सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच पिता पप्पू जायसवाल उठा और बेटे के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार कर दिया. इसके बाद उसका गला रेत दिया. बेटे की हत्या करने के बाद आरोपी पिता पप्पू घर से फरार हो गया.
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर, उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
ADVERTISEMENT









