UP Weather Update: यूपी में 36 घंटे बाद होगी बारिश... उससे पहले मौसम विभाग ने इन 55+ जिलों में जारी किया लू का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में 25 अप्रैल को भीषण गर्मी और लू का कहर रहेगा. मौसम विभाग ने लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज समेत कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. 26 अप्रैल से बारिश और ठंडी हवाओं से मिलेगी राहत.

UP Weather Update

यूपी तक

24 Apr 2026 (अपडेटेड: 24 Apr 2026, 06:09 PM)

follow google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने वाला है. जहां एक तरफ प्रदेश भीषण गर्मी और लू की तपिश से झुलस रहा है, वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने राहत भरी खबर भी दी है. अगले 24 घंटे यूपी के लिए 'अग्निपरीक्षा' जैसे होंगे, लेकिन उसके बाद बादलों की आवाजाही और बारिश की बौछारें जनता को सुकून देंगी.

यह भी पढ़ें...

25 अप्रैल को 'लू' का रेड अलर्ट, घर से बाहर निकलना होगा मुश्किल

मौसम विभाग के अनुसार, 26 अप्रैल से शुरू होने वाली राहत से पहले 25 अप्रैल को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप रहेगा. सूर्य की तपिश और गर्म पछुआ हवाएं तापमान को रिकॉर्ड स्तर पर ले जा सकती हैं.

इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट:

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी एवं इनके आसपास के क्षेत्रों में लू का भीषण असर देखने को मिलेगा.

26 अप्रैल की शाम से बदलेगा मौसम

गर्मी से बेहाल यूपी वालों के लिए अच्छी खबर यह है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसके प्रभाव से 26 अप्रैल की शाम से मौसम का मिजाज बदलेगा और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी. पिछले कई दिनों से जारी 'हीट वेव' के दौर पर लगाम लगेगी और शाम ढलते-ढलते ठंडी हवाएं राहत का अहसास कराएंगी.

पश्चिम से पूर्व की ओर बढ़ेगा मानसून का ट्रेलर

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि बारिश का यह सिलसिला पश्चिमी उत्तर प्रदेश (NCR और आसपास) से शुरू होगा. धीरे-धीरे बादलों का यह काफिला पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ेगा, जिससे पूरे प्रदेश में छिटपुट बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. 27 और 28 अप्रैल तक प्रदेश के बड़े हिस्से में मौसम सुहावना बना रह सकता है.