मुरादाबाद की अनीता ने अपनी ही मां और भाई को सरिया से मार डाला फिर इस युवती को लेकर ये पता चला

Moradabad Crime News: यूपी के मुरादाबाद में एक बेटी ने अपनी ही मां और भाई को मार डाला. पुलिस ने दोनों शव घर से ही बरामद किए. पुलिस ने घटना को लेकर ये बताया है.

Moradabad, Moradabad News, Moradabad Viral News, Moradabad Crime, Moradabad Crime News, UP News, मुरादाबाद, मुरादाबाद न्यूज, मुरादाबाद वायरल न्यूज, मुरादाबाद क्राइम, मुरादाबाद क्राइम न्यूज, यूपी न्यूज

UP News

जगत गौतम

23 Apr 2026 (अपडेटेड: 23 Apr 2026, 12:32 PM)

follow google news

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक बेटी ने ही अपने परिवार को खत्म कर दिया. बेटी ने अपनी मां और भाई को मार डाला. उसने दोनों को सरिया से मार डाला. आरोपी बेटी का नाम अनीता है और उसकी उम्र 23 साल है.

यह भी पढ़ें...

बेटी ने मां-पिता को क्यों मारा?

ये पूरा मामला कांठ थाना क्षेत्र के भैंसली जमालपुर उर्फ गदापुर गांव से सामने आया है. घटना बुधवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है. गांव के चौकीदार रघुवीर ने रात करीब 8 बजे कांठ थाने में सूचना दी कि गांव में दो लोगों की हत्या हो गई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

पुलिस ने घर में देखा तो आंगन में मां-बेटे की लाश खून से लथपथ पड़ी हुई थी. मृतकों की पहचान मुन्नी देवी और राजीव के तौर पर हुई है. परिवार में मां- 2बेटी और बेटा ही रहते थे. पिता की मौत कई साल पहले हो चुकी थी.

जांच में सामने आया है कि अनीता ने परिवार में चल रहे विवाद को लेकर अपने भाई और मां की हत्या कर डाली. बताया ये भी जा रहा है कि आरोपी युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

एसपी ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कुंवर आकाश ने बताया, आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया गया है.  उसके बड़े भाई ने बहन पर केस दर्ज करवाया है. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. युवती का मेडिकल परीक्षण करवाया जाएगा. फिर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा.