NEET 2026 छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! 21 जून को भारतीय रेलवे इस रुट पर चलाएगा 4 स्पेशल ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल व टाइमिंग

NEET 2026 परीक्षा को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 21 जून को गोरखपुर-लखनऊ के बीच 4 ट्रेने अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इन ट्रेनों में कुल 12 कोच होंगे, जिससे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी.

NEET 2026 Exam Railway Special Train

NEET 2026 Exam Railway Special Train

उदय गुप्ता

• 09:01 AM • 20 Jun 2026

follow google news

NEET 2026 Exam Railway Special Train: नीट 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है. पूर्वोत्तर रेलवे (NER) के लखनऊ मंडल ने 21 जून 2026 को गोरखपुर और लखनऊ के बीच दो जोड़ी अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. रेलवे का उद्देश्य परीक्षा देने जा रहे छात्रों को समय पर उनके परीक्षा केंद्र तक पहुंचाना और भीड़भाड़ के बीच यात्रा को आसान बनाना है. इन विशेष ट्रेनों में सभी कोच अनारक्षित होंगे, जिससे बिना आरक्षण वाले परीक्षार्थी भी यात्रा कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें...

12 अनारक्षित कोचों के साथ चलेगी स्पेशल ट्रेन

पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) महेश गुप्ता ने बताया, 'नीट परीक्षा के मद्देनजर आगामी 21 जून 2026 को गोरखपुर-लखनऊ-गोरखपुर के बीच कुल 02 जोड़ी यानि 4 अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी.' उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए इन ट्रेनों में GSCN के 10 और SLRD के 2 कोच सहित कुल 12 अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे. इससे अधिक से अधिक छात्र बिना किसी परेशानी के यात्रा कर सकेंगे.

चार स्पेशल ट्रेनों का रहेगा संचालन

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 05007 21 जून को सुबह 04:05 बजे गोरखपुर से रवाना होकर खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोण्डा, करनैलगंज, बाराबंकी और बादशाहनगर होते हुए सुबह 10:00 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी. वहीं ट्रेन संख्या 05008 उसी दिन शाम 7:15 बजे लखनऊ जंक्शन से रवाना होगी और बादशाहनगर, बाराबंकी, करनैलगंज, गोण्डा, मनकापुर, बभनान, बस्ती व खलीलाबाद होते हुए अगले दिन रात 1:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.

इसके अलावा ट्रेन संख्या 05036 21 जून को सुबह 4:40 बजे लखनऊ जंक्शन से चलकर बादशाहनगर, बाराबंकी, करनैलगंज, गोण्डा, मनकापुर, बभनान, बस्ती और खलीलाबाद के रास्ते सुबह 10:05 बज* गोरखपुर पहुंचेगी. वहीं ट्रेन संख्या 05035 शाम 7:15 बजे गोरखपुर से रवाना होकर खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोण्डा, करनैलगंज और बाराबंकी होते हुए अगले दिन रात 1:10 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी.

समय देखकर करें यात्रा की योजना

रेलवे प्रशासन ने परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे परीक्षा स्पेशल ट्रेनों की समय सारणी को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं. रेलवे का मानना है कि इन विशेष ट्रेनों के संचालन से NEET 2026 के हजारों छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी और भीड़भाड़ के कारण होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी.