UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में आज 22 अगस्त को मौसम एक बार फिर बदल गया है. मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के छह जिलों प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर और सोनभद्र में भारी बारिश की आशंका जताते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया है. तो वहीं, पूर्वी यूपी में आज मौसम साफ रहेगा, कहीं-कहीं गरज चमक के साथ थोड़ी बहुत बूंदाबांदी भी हो सकती है.
ADVERTISEMENT
मौसम के खुलने के बाद तापमान में भी अगले कुछ दिनों तक उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, जिससे उमस भरी गर्मी और चिपचिप का एहसास होगा.
पश्चिमी यूपी में येलो अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम के इस मिजाज को देखते हुए IMD ने पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी किया है.
इन 6 जिलों में येलो अलर्ट
खराब मौसम और भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य के छह जिलों में विशेष रूप से 'येलो अलर्ट' जारी किया है. इन जिलों में प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर और सोनभद्र शामिल हैं.
पूर्वी यूपी में खुला मौसम
पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए मौसम विभाग ने कोई खास चेतावनी जारी नहीं की है. हालांकि इस संभाग के अनेक स्थानों पर गरज और चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है. ऐसी स्थिति में पूर्वी यूपी के लोगों आज घर से बाहर निकलते समय अपने साथ छाता जरूर रखें.
बारिश में रखें खास सावधानी
खराब मौसम और अलर्ट को देखते हुए लोगों को कुछ जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए. बारिश और आकाशीय बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित और पक्के मकान के अंदर ही रहें. किसी भी पुराने पेड़, होर्डिंग या बिजली के खंभे के नीचे खड़े होने से बचें. इसके अलावा, जलभराव वाले रास्तों का इस्तेमाल करने से बचें और वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं.
ADVERTISEMENT











