UP Weather: यूपी में लगातार बारिश के बीच जारी हुआ नया अपडेट! 21 अगस्त को पश्चिमी यूपी के 13 जिलों में भारी बारिश, पूर्वी यूपी के भी बदले हाल

अभय राठौर

• 06:31 PM • 20 Aug 2026

UP Weather: मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार, यूपी में 21 अगस्त को मौसम का मिजाज मिला-जुला रहेगा. पश्चिमी यूपी के 13 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. लेकिन पूर्वी यूपी में कल मौसम खुला रहेगा.

UP Tak
Google CTA

UP Weather: उत्तर प्रदेश में 21 अगस्त को मौसम का मिजाज मिला-जुला रहने वाला है. मौसम विभाग ने ताजा आंकड़े जारी किए है, जिसके अनुसार कल प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है. मौसम के इस बदले हुए तेवर को देखकर IMD ने पश्चिमी यूपी के 5 जिलों में भारी बारिश की आशंका जताते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. इसके साथ ही 8 जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है. तो वहीं, IMD ने पूर्वी यूपी के लिए फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की है.

यह भी पढ़ें...

पश्चिमी यूपी में भारी बारिश

मौसम विभाग ने कल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है. इलाके में कहीं-कहीं पर भारी बारिश की संभावना जताते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है. इसके साथ ही IMD ने 8 जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' भी जारी किया है.   

पूर्वी यूपी में कोई चेतावनी नहीं

पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए कल मौसम विभाग ने कोई भी चेतावनी जारी नहीं की है. मौसम के बदलते मिजाज को देखकर यूपी के पूर्वी भाग में कल जोरदार बारिश की गुंजाइश बहुत कम है. IMD द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार कुछ जगहों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें जरूर पड़ सकती हैं.

इन 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

भारी बारिश और खराब मौसम की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. इन जिलों के लोगों को बारिश के दौरान ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है.

8 जिलों में येलो अलर्ट जारी

प्रदेश के इन 8 जिलों में खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने  'येलो अलर्ट' जारी किया है. इन जिलों में इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट और कौशांबी शामिल हैं. इन इलाकों में घर से बाहर निकलते समय सावधानी जरूर बरतें और छाता अपने साथ रखें.

तापमान में नहीं होगा बड़ा बदलाव

IMD के मुताबिक प्रदेश में अगले 7 दिनों तक तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आने वाले दिनों कोई भी बदलाव नहीं होगा, ये लगभग वैसा ही रहेगा जैसा आज है. 
 

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर घर जाने से पहले जान लें रेलवे का ये नियम! ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर 6 महीने की जेल और ₹2000 का लगेगा जुर्माना