UP Scholarship: उत्तर प्रदेश में पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप और फीस रीइंबर्समेंट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए नया अपडेट आ गया है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में तकनीकी वजहों से स्कॉलरशिप का लाभ नहीं ले पाने वाले 3.16 लाख छात्रों को सरकार एक और मौका देने जा रही है.
ADVERTISEMENT
इसके लिए समाज कल्याण विभाग 1 सितंबर 2026 से स्कॉलरशिप पोर्टल दोबारा खोलेगा. सरकार का कहना है कि इसका मकसद उन सभी पात्र छात्रों को स्कॉलरशिप का लाभ दिलाना है, जो तकनीकी कारणों से पिछली बार इससे वंचित रह गए थे.
29 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच खाते में आएगा पैसा
सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पात्र छात्रों को पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप और फीस रीइंबर्समेंट की रकम 29 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी.
अब जिन छात्रों को वित्तीय वर्ष 2025-26 में तकनीकी कारणों से पैसा नहीं मिल पाया था, उन्हें अब दोबारा आवेदन और जरूरी प्रक्रिया पूरी करने का मौका मिलेगा.
3,16,057 छात्र रह गए थे स्कॉलरशिप से वंचित
समाज कल्याण विभाग के निदेशक संजीव सिंह ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में कुल 3,16,057 छात्र स्कॉलरशिप और फीस रीइंबर्समेंट का लाभ नहीं ले पाए थे. इनमें अलग-अलग तरह के संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र शामिल हैं.
- सरकारी संस्थानों के: 31,836 छात्र
- सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों के: 37,795 छात्र
- निजी संस्थानों के: 2,46,426 छात्र
आंकड़ों पर नजर डालें तो वंचित छात्रों में सबसे बड़ी संख्या निजी संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों की है.
सरकार ने क्यों दिया एक और मौका?
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि हर पात्र छात्र को स्कॉलरशिप का लाभ मिले.
ऐसे में जिन छात्रों का पैसा तकनीकी वजहों से अटक गया था, उनके लिए सितंबर की शुरुआत अहम होने वाली है. 1 सितंबर से पोर्टल खुलने के बाद छात्रों को अपनी प्रक्रिया पूरी करनी होगी, ताकि तय समय के अनुसार 29 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच उनके बैंक खाते में स्कॉलरशिप की रकम पहुंच सके.
ये भी पढ़ें - 8th Pay Commission: अगर सरकार ने कह दिया 'OK' तो ₹69000 हो जाएगी न्यूनतम सैलरी, बीते सालों कितना हुआ है इजाफा?
ADVERTISEMENT











