यूपी में देर रात 7 IPS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के SSP/SP बदले, किसे मिली नई जिम्मेदारी

यूपी तक

• 08:25 AM • 21 Aug 2026

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में बड़ा IPS Transfer हुआ है. 7 जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए. जानें विनीत जायसवाल, BBGTS Murti, अविनाश पांडे समेत किस अधिकारी को कहां मिली नई तैनाती.

UP IPS Transfer

UP IPS Transfer

Google CTA

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में देर रात बड़ा फेरबदल किया गया है. योगी सरकार ने कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए 7 जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए हैं. गोंडा, सुल्तानपुर, मेरठ, झांसी, बिजनौर, बलरामपुर और संभल के पुलिस कप्तानों की जिम्मेदारी बदली गई है. मेरठ के एसएसपी रहे अविनाश पांडे को डीजीपी ऑफिस से अटैच किया गया है, जबकि झांसी के एसएसपी रहे BBGTS Murti को मेरठ की कमान सौंपी गई है. इसके अलावा पीपीएस से आईपीएस बने दो अधिकारियों को भी जिलों की जिम्मेदारी दी गई है.

यह भी पढ़ें...

किस अफसर को कहां मिली जिम्मेदारी?

तबादले के बाद कई जिलों में नए पुलिस कप्तानों की तैनाती की गई है. प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं:

अधिकारी नई तैनाती
विनीत जायसवाल एसपी सुल्तानपुर
चारू निगम पुलिस मुख्यालय, एसपी 112 से अटैच
अविनाश पांडे डीजीपी ऑफिस से अटैच
BBGTS Murti एसएसपी मेरठ
अभिषेक एसपी गोंडा
विकास कुमार एसएसपी झांसी
केके बिश्नोई एसपी बिजनौर
विकास चंद्र त्रिपाठी एसपी संभल
मार्तंड प्रकाश सिंह एसपी बलरामपुर

विनीत जायसवाल को सुल्तानपुर की कमान

गोंडा के एसपी रहे विनीत जायसवाल का तबादला कर उन्हें सुल्तानपुर का नया एसपी बनाया गया है. वहीं बिजनौर के एसपी अभिषेक को गोंडा की जिम्मेदारी दी गई है.

मेरठ में बदले एसएसपी

मेरठ के एसएसपी रहे अविनाश पांडे को हटाकर डीजीपी ऑफिस से अटैच किया गया है. उनकी जगह झांसी के एसएसपी रहे BBGTS Murti को मेरठ का नया एसएसपी बनाया गया है.

झांसी और बलरामपुर में भी बदलाव

बलरामपुर के एसपी रहे विकास कुमार को झांसी का नया एसएसपी बनाया गया है. वहीं बलरामपुर की कमान मार्तंड प्रकाश सिंह को सौंपी गई है.

संभल और बिजनौर के पुलिस कप्तान भी बदले गए हैं. संभल के एसपी रहे केके बिश्नोई को बिजनौर का एसपी बनाया गया है, जबकि विकास चंद्र त्रिपाठी को संभल का नया एसपी बनाया गया है.

पीपीएस से आईपीएस बने दो अफसरों को जिले की कमान

इस फेरबदल में पीपीएस से आईपीएस बने दो अधिकारियों को भी जिले की जिम्मेदारी दी गई है. विकास चंद्र त्रिपाठी को एसपी संभल और मार्तंड प्रकाश सिंह को एसपी बलरामपुर बनाया गया है.

ये भी पढ़ें: यूपी में देर रात 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी