यूपी में 50 की स्पीड से चलेगी हवा, इन जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट

यूपी तक

• 06:52 PM • 14 Oct 2026

UP Weather Update: अक्टूबर की गर्मी के बीच 15 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में मौसम बदल सकता है. IMD के मुताबिक, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा समेत कई जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

UPTak
Google CTA

UP Weather: उत्तर प्रदेश में अक्टूबर की गर्मी के बीच 15 अक्टूबर को कुछ जिलों में मौसम बदल सकता है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है. 

यह भी पढ़ें...

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में ओले भी गिर सकते हैं. हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है. दूसरी ओर, पूर्वी यूपी में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है.

15 अक्टूबर को किन जिलों में कैसा रहेगा मौसम?

सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर में गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है. मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर और हापुड़ में तेज झोंकेदार हवाओं और बिजली चमकने की आशंका है. बुलंदशहर, बिजनौर और आसपास के इलाकों में भी मौसम बदल सकता है. 

आगरा, मथुरा, अलीगढ़ और हाथरस में बारिश की संभावना है. लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर में 15 अक्टूबर को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है. 

40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

15 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में मौसम का सबसे अहम पहलू तेज हवाएं और गरज-चमक है. IMD ने कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई है. पश्चिमी यूपी के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं ओले गिरने की आशंका भी है.

ये भी पढ़ें- सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, वकील ने बताया कोर्ट के अंदर क्या-क्या हुआ