UP Weather: उत्तर प्रदेश के लोगों लगातार हो रही बारिश से कल राहत मिलने वाली है. 22 अगस्त को पूर्वी यूपी में बादल पूरी तरह से खुले रहेंगे, लेकिन पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है. जिससे तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा. तापमान बढ़ने से लोगों को चिपचिपी और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा.
ADVERTISEMENT
मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के लिए कोई भी चेतावनी जारी नहीं की है, लेकिन गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. तो वहीं, पश्चिमी यूपी के 6 जिलों में कल झमाझम बारिश की संभावना है, जिसको लेकर 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है.
पूर्वी और पश्चिमी यूपी का हाल
IMD के अनुसार कल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. तो वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कल बादल खुले रहेंगे, लेकिन कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है.
इन 6 जिलों में येलो अलर्ट
पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की संभावना के देखते हुए मौसम विभाग ने 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर और सोनभद्र शामिल हैं. यहां के लोगों को घर से बाहर निकलते समय छाता साथ रखने की सलाह दी जाती है.
तापमान में होगा बड़ा बदलाव
यूपी में लगातार हो रही बारिश के बाद मौसम अब बदल रहा है. बारिश की गति थमने वाली है, जिससे अगले 7 दिनों तक तापमान में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की हल्की बढ़ोतरी होगी, जिससे उमस बढ़ सकती है. इसके बाद के 24 घंटों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर सकता है. हालांकि, उसके बाद के अगले 5 दिनों में तापमान फिर से बढ़ने की संभावना है.
अलर्ट और चेतावनी का समय
मौसम विभाग द्वारा जो पूर्वानुमान और चेतावनी की जानकारी साझा की जाती है. वह एक तय समय सीमा के लिए ही सीमित होती है. मौसम विभाग मॉनसून का अपडेट तय दिन के सुबह 8:30 बजे से लेकर अगले दिन की सुबह 8:30 बजे तक के लिए ही जारी करता है.
ADVERTISEMENT











