UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. मौसम विभाग ने 21 अगस्त के लिए नया अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक आज प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है.
ADVERTISEMENT
IMD ने जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भारी बारिश की आशंका को दखते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. इसके साथ ही, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट और कौशाम्बी में 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है. IMD ने पूर्वी यूपी के लिए आज कोई भी चेतावनी जारी नहीं की है. यूपी के इस संभाग में आज बारिश होने की संभावना नहीं है.
पश्चिमी यूपी में होगी झमाझम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और बौछारें पड़ने की उम्मीद है. इसके साथ ही, इस क्षेत्र में कहीं-कहीं पर भारी बारिश भी हो सकती है.
पूर्वी यूपी में कोई अलर्ट नहीं
पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों को आज बारिश से राहत मिलेगी. प्रदेश के इस संभाग में हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से जुड़ी कोई भी चेतावनी जारी नहीं की है.
पांच जिलों में है ऑरेंज अलर्ट
भारी बारिश और खराब मौसम की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. इन जिलों में जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर शामिल हैं. यहां के लोगों को आज मौसम बिगड़ने पर सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है.
इन आठ जिलों में येलो अलर्ट
ऑरेंज अलर्ट के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आठ जिलों में भारी बारिश को देखते हुए 'येलो अलर्ट' भी जारी किया गया है. ये जिले इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट और कौशाम्बी हैं. इन इलाकों में भी लोगों को घर से बाहर निकलते समय पूरी सावधानी बरतनी चाहिए.
किसानों के लिए बहुत जरूरी सलाह
तेज बारिश और खराब मौसम में किसान भाई अपने खेतों में काम करने बिल्कुल न जाएं. अगर आप मौसम खराब होने से पहले ही घर से बाहर आए हैं और अचानक मौसम बिगड़ जाए, तो तुरंत किसी पक्के मकान में चले जाएं. भूलकर भी किसी पेड़ के नीचे या बिजली के खंभे के पास न रुकें. इसके साथ ही, किसान भाई फसलों को जलभराव से बचाने के उचित इंतजाम जरूर करें.
ADVERTISEMENT











