GDA Koyal Enclave Yojana: दिल्ली-एनसीआर में अपना घर खरीदने का सपना देखने वालों के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) की कोयल एन्क्लेव योजना खास हो सकती है. GDA ने योजना को ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर रखा है. इसका मतलब है कि जो पहले आवेदन करेगा, उसे उपलब्ध यूनिट के आधार पर घर लेने का मौका मिलेगा.
ADVERTISEMENT
योजना की खास बात इसकी लोकेशन है. GDA के मुताबिक, कोयल एन्क्लेव दिल्ली से सिर्फ 2 किलोमीटर और हिंडन एयरपोर्ट से करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर है. योजना में 1BHK और 2BHK फ्लैट उपलब्ध हैं. लेकिन इनकी कीमत कितनी है और फ्लैट का एरिया कितना है? आइए जानते हैं.
1BHK - 2BHK फ्लैट की कीमत कितनी है?
कोयल एन्क्लेव योजना में 1BHK फ्लैट का क्षेत्रफल 374.36 वर्ग फीट है. इसकी संपत्ति कीमत 24.37 लाख रुपये तय की गई है. इस हिसाब से 1BHK फ्लैट की कीमत 6,500 रुपये प्रति वर्ग फीट है.
अगर आप थोड़ा बड़ा घर चाहते हैं तो इस योजना में 2BHK फ्लैट भी है. इसका क्षेत्रफल 551.86 वर्ग फीट है. 2BHK फ्लैट की संपत्ति कीमत 34.22 लाख रुपये है. इसकी दर 6,200 रुपये प्रति वर्ग फीट बताई गई है.
लोकेशन है खास
कोयल एन्क्लेव की सबसे बड़ी खासियत इसकी लोकेशन बताई गई है. GDA के के मुताबिक, यह दिल्ली से महज 2 किलोमीटर और हिंडन एयरपोर्ट से करीब 3 किलोमीटर दूर है. योजना में स्कूल, अस्पताल और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं. इसके अलावा 4,771 वर्ग मीटर जमीन पर सामुदायिक केंद्र बनाने का भी प्रस्ताव है.
रामायण थीम पार्क भी बन रहा
कोयल एन्क्लेव योजना के अंदर भव्य रामायण थीम पार्क का निर्माणाधीन होना भी बताया गया है. इससे इलाके में रहने वाले लोगों के लिए मनोरंजन और घूमने की एक अतिरिक्त सुविधा मिलने की उम्मीद है.
‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर मौका
GDA की इस योजना में सीमित यूनिट उपलब्ध हैं और आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जा रहा है. अगर आप इस योजना में घर लेने की सोच रहे हैं तो आवेदन और योजना से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए GDA की आधिकारिक वेबसाइट gdaghaziabad.in देख सकते हैं.
ADVERTISEMENT











