UP Weather: यूपी में कल होगी झमाझम बारिश, इन 9 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

यूपी तक

• 04:44 PM • 19 Aug 2026

UP Weather: यूपी में 20 अगस्त को मानसून सक्रिय रहेगा. मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता के चलते मौसम विभाग ने 20 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के मुताबिक, 20 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश (Heavy to Very Heavy Rain) की संभावना जताई गई है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश (Heavy Rain) को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तेज हवाओं के साथ मेघगर्जन का भी अलर्ट जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें...

बारिश और अलर्ट का अपडेट

20 अगस्त को प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी यूपी में बिखरे तौर पर बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी. पश्चिमी संभाग के जिलों में तेज बारिश का प्रभाव अधिक देखने को मिल सकता है. राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है जिसके बाद तापमान में दोबारा 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी. न्यूनतम तापमान में किसी खास बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं है.

इन जिलों में होगी बारिश

20 अगस्त को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही और महोबा जैसे जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है.

फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

वहीं रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, कन्नौज, हमीरपुर, ललितपुर, झांसी, जालौन, औरैया में येलो अलर्ट है.

बंगाल की खाड़ी और झारखंड से होकर गुजर रही मानसूनी द्रोणिका (Monsoon Trough) और उत्तर प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के असर से नमी बनी हुई है जिससे बारिश की स्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी. मौसम विभाग ने स्थानीय निवासियों और यात्रियों को भारी बारिश व वज्रपात के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है.