Toll Plaza Local Pass: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने डिजिटल इंडिया पहल के तहत ऑनलाइन फास्टैग लोकल पास (Local Pass) की सुविधा शुरू कर दी है. देश भर के 121 टोल प्लाजा में उत्तर प्रदेश के 9 टोल प्लाजा को भी शामिल किया गया है. अब स्थानीय लोगों को लोकल पास बनवाने के लिए टोल प्लाजा पर लंबी कतारों में लगने या कागजात जमा करने की जरूरत नहीं होगी.
ADVERTISEMENT
राजमार्गयात्रा ऐप से घर बैठे बनेगा पास
नई व्यवस्था के तहत टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले निवासी घर बैठे राजमार्गयात्रा (Rajmargyatra) मोबाइल ऐप के जरिए मासिक लोकल पास के लिए आवेदन कर सकते हैं.
डिजीलॉकर और वाहन पोर्टल के एकीकरण के जरिए वाहन मालिक का पता, गाड़ियों की जानकारी और फास्टैग डेटा अपने आप सत्यापित हो जाएगा. इसके साथ ही जीआईएस (GIS) तकनीक से यह जांचा जाएगा कि आवेदक का घर टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में है या नहीं.
यूपी के ये 9 टोल प्लाजा हुए शामिल
- ऐंधी टोल प्लाजा (रायबरेली)
- अकराबाद टोल प्लाजा (कानपुर)
- भरतकुंड टोल प्लाजा (रायबरेली)
- दाभेड़ी टोल प्लाजा (बागपत)
- जीवाना टोल प्लाजा (बागपत)
- जीकेटीपीएल-टीपी1-तेंदुआ टोल प्लाजा (गोरखपुर)
- जीकेटीपीएल-टीपी2-मुजैना हेतिम टोल प्लाजा (गोरखपुर)
- जवार टोल प्लाजा (आगरा)
- कैथी टोल प्लाजा (वाराणसी)
जुलाई से हुई थी शुरुआत, अब पूरे देश में विस्तार
NHAI ने इस डिजिटल लोकल पास सुविधा का सफल पहला ट्रायल जुलाई 2026 में दिल्ली के मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा से किया था. प्रयोग सफल रहने के बाद अब इसे देश भर के 120 से अधिक टोल प्लाजा पर लागू कर दिया गया है. आने वाले महीनों में इस सुविधा का विस्तार देश और प्रदेश के अन्य टोल प्लाजा पर भी किया जाएगा.
ADVERTISEMENT











