UP Weather: यूपी में कल होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया रेड अलर्ट

यूपी तक

18 Aug 2026 (अपडेटेड: 18 Aug 2026, 04:44 PM)

UP Weather: यूपी में 19 अगस्त को मॉनसून सक्रिय रहेगा. सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज समेत कई जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है. गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर भी मौसम विभाग ने चेतावनी दी है.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है. बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने 19 अगस्त के मौसम का लेकर अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, 19 अगस्त को यूपी के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मॉनसूनी गतिविधियां पूरी तरह से सक्रिय रहेंगी. झारखंड और उसके आसपास बने अवदाब और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से प्रदेश में मध्यम से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें...

19 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, 19 अगस्त को दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के हिस्सों में अत्यंत भारी बारिश  होने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा  पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गर्जन-चमक के साथ मूसलाधार बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट है.

इन जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट

दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, प्रयागराज, चित्रकूट, कौशांबी और आसपास के इलाकों में अत्यधिक भारी वर्षा (Extremely Heavy Rain) दर्ज की जा सकती है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है.

भारी से बहुत भारी बारिश 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में कहीं-कहीं तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के मध्य एवं दक्षिणी क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. इनमें बांदा, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, आजमगढ़ जैसे जिले शामिल हैं.  

मेघगर्जन, बिजली और हवा की रफ्तार

प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की प्रबल संभावना है. खुले में रहने और जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है.  आगामी 3 दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी जा सकती है जिसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट होगी. न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा.
 

ये भी पढ़ें: शादी के बाद भी गर्लफ्रेंड को अपने घर में साथ रखता था सत्यपाल, बीवी को पता चलते ही हो गया बड़ा कांड