UP Weather: यूपी में 18 अगस्त को मानसून का कहर! इन 23 जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

अभय राठौर

• 06:16 PM • 17 Aug 2026

UP Weather: उत्तर प्रदेश में 18 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम के इस मिजाज को देखते हुए IMD ने पश्चिमी और पूर्वी यूपी के 23 जिलों में भारी बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया है.

UP Tak
Google CTA

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश का दौर लगातार जारी है. मौसम विभाग ने कल यानी 18 अगस्त के लिए प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने दबाव और मानसूनी ट्रफ के कारण पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं.

यह भी पढ़ें...

मौसम के इस मिजाज को देखते हुए पश्चिमी और पूर्वी यूपी के 23 जिलों में भारी बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है. लगातार हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिलेगी. लेकिन भारी बारिश वाले इलाकों में जलभराव और आवाजाही के लिए की परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है. 

पश्चिमी और पूर्वी यूपी का हाल

कल पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश, दोनों ही संभागों में मौसम सुहाना लेकिन बारिश वाला रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, इन दोनों क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और बौछारें पड़ने की बहुत ज्यादा संभावना है. इसके साथ ही, दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने का भी अनुमान है. इस खराब मौसम को देखते हुए 'येलो अलर्ट' भी जारी किया गया है.

इन 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका को देखते हुए प्रदेश के 23 जिलों में यानी 'येलो अलर्ट' जारी किया है. इन जिलों में रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बाराबंकी, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, संत रविदास नगर (भदोही), मिर्जापुर और सोनभद्र शामिल हैं. इन जिलों के लोगों को बारिश के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है.

मॉनसून की सक्रियता का मुख्य कारण

मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार, इस समय बंगाल की खाड़ी और उसके आस-पास के इलाकों में एक कम दबाव का क्षेत्र (डिप्रेशन) बना हुआ है. इसके साथ ही मानसूनी ट्रफ (हवाओं का क्षेत्र) का असर भी यूपी पर पड़ रहा है. इन्ही दोनों कारणों से पूरे उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेज बनी हुई हैं और लगातार झमाझम बारिश हो रही है.

किसानों के लिए बहुत जरूरी सलाह

लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम को देखते हुए किसान भाइयों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है. बारिश और आकाशीय बिजली चमकने के दौरान अपने खेतों में काम करने बिल्कुल न जाएं. अगर आप घर से बाहर हैं, तो तुरंत किसी सुरक्षित पक्के मकान में चले जाएं. भूलकर भी किसी पेड़ के नीचे खड़े न हों. साथ ही, अपनी फसलों को ज्यादा पानी से बचाने के लिए खेतों से अतिरिक्त जल निकासी का उचित प्रबंध जरूर करें.

बच्चों की सुरक्षा का रखें ध्यान

बारिश और खराब मौसम के समय बच्चों को पूरी तरह से घर के अंदर ही सुरक्षित रखें. उन्हें बाहर बारिश में नहाने, जलभराव वाली सड़कों, गड्ढों और तालाबों के पास बिल्कुल भी न जाने दें. माता-पिता बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतें और उन्हें घर के बिजली के उपकरणों या खुले तारों से दूर रखें, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके.

यह भी पढ़ें: यूपी में अब मिलावटखोरों की खैर नहीं! इन प्रोडक्ट में मिलावट की तो सीधे होगी बड़ी कार्रवाई