UP Weather: उत्तर प्रदेश में बादलों का बरसना लगातार जारी है. मौसम विभाग ने कल यानी 17 अगस्त के लिए भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. IMD की ताजा रिपोर्ट में पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम बेहद खराब रहने की आशंका जताई गई है. बारिश के इस अलर्ट को देखते हुए मौसम विभाग ने सूबे के 26 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' और 31 जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी किया है.
ADVERTISEMENT
पश्चिमी और पूर्वी यूपी का हाल
कल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी दोनों ही क्षेत्रों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने और भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी देते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है.
इन 46 जिलों में होगी बारिश
IMD के अनुसार कल प्रदेश के इन 46 जिलों के सभी स्थानों पर झमाझम बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, फतेहपुर, कौशाम्बी, चित्रकूट, प्रयागराज, प्रतापगढ़, रायबरेली, अमेठी, बाराबंकी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, संत रविदास नगर (भदोही), मिर्जापुर और सोनभद्र शामिल हैं.
इन 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने 26 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के चलते 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. इनमें मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर और बलिया शामिल हैं. यहां के लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है.
इन 31 जिलों में येलो अलर्ट
तो वहीं प्रदेश के 31 जिलों में बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने 'येलो अलर्ट' जारी किया है. इनमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, औरैया, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, अयोध्या, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, संत रविदास नगर (भदोही), मिर्जापुर, चंदौली और सोनभद्र शामिल हैं.
आम जनता के लिए जरूरी सलाह
भारी बारिश और बिजली गिरने के इस अलर्ट को देखते हुए आम जनता को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. बहुत जरूरी काम के लिए घर से बाहर न निकलें. अगर आप सफर कर रहे हैं, तो सड़क पर जलभराव और फिसलन से बचें और वाहन सावधानी से चलाएं. बिजली चमकने और आंधी के दौरान भूलकर भी किसी पेड़ के नीचे या बिजली के खंभे के पास खड़े न हों. तुरंत किसी सुरक्षित और पक्के मकान के अंदर चले जाएं. इसके साथ ही पुरानी और जर्जर इमारतों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें.
ADVERTISEMENT











