PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गूंजा वंदे मातरम्

यूपी तक

• 07:56 AM • 15 Aug 2026

देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और देशवासियों को संबोधित किया. इस साल का स्वतंत्रता दिवस समारोह खास है, क्योंकि राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे होने का जश्न भी मनाया जा रहा है.

PM Modi

PM Modi On Independence Day

Google CTA

Independence Day 2026: देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और देशवासियों को संबोधित किया. इस साल का स्वतंत्रता दिवस समारोह खास है, क्योंकि राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे होने का जश्न भी मनाया जा रहा है. समारोह में देश की युवा शक्ति और साल 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है.

यह भी पढ़ें...

पहली बार औपचारिक रूप से गाया गया वंदे मातरम्

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लाल किले पर पहली बार ‘वंदे मातरम्’ का औपचारिक गायन हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद देश को संबोधित किया. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि “लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम् गूंजा.” समारोह में देश की युवा शक्ति की ऊर्जा और उनके सपनों को प्रमुखता से दिखाया गया. साथ ही यह संदेश देने की कोशिश की गई कि युवा पीढ़ी विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है.
 


पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, “सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की असीम शुभकामनाएं. यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश के वीर सेनानियों के अद्भुत साहस, अथक संघर्ष और मातृभूमि के प्रति अतुलनीय समर्पण का स्मरण कराता है. आइए, उनके आदर्शों को अपनाकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करें.” इस साल के समारोह में स्वतंत्रता संग्राम के बलिदान, देश की वर्तमान उपलब्धियों और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को केंद्र में रखा गया है.