UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में आज 14 अगस्त को मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है. मौसम विभाग ने आज राज्य के 24 जिलों में बारिश की संभावना जताई है. इसके साथ ही 61 जिलों में खतरनाक आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है.
ADVERTISEMENT
आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में झमाझम बारिश होने की पूरी संभावना है, इसलिए सभी को बहुत ज्यादा सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
पूर्वी और पश्चिमी यूपी का मौसम
आज यानी 14 अगस्त को पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ पानी बरसने की पूरी संभावना है. पूर्वी यूपी में भी आज मॉनसून का असर ज्यादा रहेगा और यहां कई जगहों पर अच्छी खासी बारिश हो सकती है.
कुल मिलाकर आज पूरे यूपी में कहीं भारी बारिश तो कहीं आकाशीय बिजली गिरने की सख्त चेतावनी दी गई है.
इन 24 जिलों में भारी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, आज यूपी के कई जिलों में जमकर बदरा बरस सकते हैं. इन जिलों में कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, कासगंज, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और इनके आस-पास के इलाके शामिल हैं.
61 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना
आज तेज बारिश के साथ-साथ 61 जिलों में बिजली गिरने का भी बहुत बड़ा खतरा बना हुआ है. इनमें बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, مऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, कासगंज, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर शामिल हैं.
15 अगस्त को यहां होगी बारिश
स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को भी कई जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है. कल प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आस-पास के क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है.
आम जनता रखें ये खास ध्यान
आज के खराब मौसम को देखते हुए आम लोगों को भी बेवजह घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए. अगर कोई बहुत जरूरी काम न हो, तो आज का सफर टाल दें. अगर रास्ते में सफर करते समय अचानक मौसम खराब हो जाए, तो फौरन किसी सुरक्षित जगह पर रुक जाएं. आकाशीय बिजली से खुद को बचाने के लिए घर की खिड़कियों, दरवाजों और लोहे की चीजों से पूरी तरह दूर रहें.
ADVERTISEMENT











