Gold-Silver Price Today: यूपी में आज सोने-चांदी के गिरे भाव, 24 कैरेट गोल्ड ₹1280 और चांदी ₹16000 तक लुढ़की, जानें इन शहरों के लेटेस्ट रेट

अभय राठौर

• 02:48 PM • 14 Aug 2026

UP Gold Silver Rate Today: उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में आज सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. आज 24 कैरेट सोना 1,53,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर मिल रहा है. वहीं, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली चांदी 2,59,900 रुपये के भाव पर मिल रही है.

UP Tak
Google CTA

UP Gold Silver Rate Today: उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में आज सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. यदि आप आज सोने और चांदी से बने गहने खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके आज का दिन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. कल यानी 13 अगस्त 2026 के मुकाबले आज सोने और चांदी दोनों के दामों में काफी गिरावट दर्ज की गई है. 

यह भी पढ़ें...

आज 14 अगस्त को 24 कैरेट सोने की कीमत में 1,280 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई है. वहीं, चांदी के दामों में भी बड़ी गिरावट दर्ज हुई है. 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली एक किलो चांदी कल के मुकाबले आज पूरे 16,000 रुपये सस्ती हो गई है.

यूपी के इन शहरों में समान भाव

आज उत्तर प्रदेश के आगरा, कानपुर, लखनऊ, बरेली, इलाहाबाद और वाराणसी के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के रेट बिल्कुल एक समान हैं. इन सभी बड़े शहरों में ग्राहकों को आभूषण खरीदने के लिए अलग-अलग नहीं, बल्कि एक ही कीमत चुकानी होगी. कल यानी 13 अगस्त के मुकाबले आज सभी जगहों पर सोने-चांदी के  भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई है.

24 और 22 कैरेट का भाव

आज 14 अगस्त 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,53,740 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कल 1,55,020 रुपये के भाव पर मिल रही थी. इसमें 1,280 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, 22 कैरेट सोने का दाम आज 1,40,940 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो 13 अगस्त 2026 को 1,42,110 रुपये पर मिल रही थी. इसमें भी 1,170 रुपये की कमी आई है.

18 और 14 कैरेट का रेट

हल्के आभूषण बनाने में इस्तेमाल होने वाले 18 कैरेट सोने का भाव आज 1,15,305 रुपये प्रति 10 ग्राम है. कल यह 1,16,265 रुपये था, यानी आज इसमें 960 रुपये की कमी दर्ज की गई है. इसी तरह 14 कैरेट सोने का आज का भाव 89,682 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जिसमें कल के 90,428 रुपये के मुकाबले 746 रुपये की गिरावट आई है.

चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमतों में भी ग्राहकों को बहुत बड़ी राहत मिली है. 13 अगस्त 2026 के मुकाबले आज 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली एक किलोग्राम चांदी की कीमत 16,000 रुपये गिरकर आज 2,59,900 रुपये हो गई है. कल इसका भाव 2,75,900 रुपये था. इसके अलावा 100 ग्राम चांदी आज 25,990 रुपये और 10 ग्राम चांदी 2,599 रुपये में मिल रही है. आज 1 ग्राम चांदी का भाव घटकर 260 रुपये हो गया है.

खरीदारी से पहले रेट जरूर जांचें

सोने और चांदी की कीमतें बाजार की स्थिति के अनुसार बदलती रहती हैं. इसलिए ज्वेलरी खरीदने से पहले अपने स्थानीय सराफा बाजार या ज्वेलर से उस समय का ताजा भाव जरूर पता कर लें. दिए गए रेट अलग-अलग कैरेट और 99.9 फीसदी शुद्धता वाली चांदी के आधार पर हैं. ज्वेलरी की अंतिम कीमत में मेकिंग चार्ज, टैक्स और अन्य शुल्क जुड़ने के कारण भुगतान की जाने वाली रकम अलग हो सकती है.