UP Rain Alert: यूपी में आज बाराबंकी से लेकर हरदोई तक इन जिलों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया 'ऑरेंज अलर्ट'

अभय राठौर

• 07:00 AM • 16 Aug 2026

UP Rain Alert: पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. प्रदेश के 12 जिलों में  'ऑरेंज अलर्ट' और 19 जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है.

UP Tak
Google CTA

UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में आज, 16 अगस्त को मॉनसून एक बार फिर भारी बारिश के साथ लौट आया है. मौसम विभाग ने बादलों के बिगड़ते मिजाज को देखते हुए कड़ी चेतावनी जारी की है. आज पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश होने के आसार हैं, जिसके चलते IMD ने प्रदेश के 12 जिलों में  'ऑरेंज अलर्ट' और 19 जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी किया है.

यह भी पढ़ें...

भारी बारिश की इसी संभावना को लेकर आज बेहद सचेत रहने की जरूरत है. घर से बाहर निकलने से पहले जान लें कि आज आपके जिले में मौसम कैसा रहने वाला है.

पश्चिमी और पूर्वी यूपी का हाल

मौसम विभाग ने आज पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गरज और चमक के साथ झमाझम बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आज 'ऑरेंज अलर्ट' और 'येलो अलर्ट' जारी किया है.

इन 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 12 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. इन 12 जिलों में गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और इसके आस-पास के इलाके शामिल हैं. यहां के लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है.

इन 19 जिलों में येलो अलर्ट

भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रदेश के 19 जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है. इनमें प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रवि दास नगर, बस्ती, सिद्धार्थ नगर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आस-पास के क्षेत्र शामिल हैं.

आम जनता रखें ये खास सावधानी

भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए आम लोग बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें. अगर आप सफर कर रहे हैं, तो सड़क पर फिसलन हो सकती है, इसलिए वाहन बहुत सावधानी से चलाएं. जलभराव वाली जगहों, पुरानी जर्जर इमारतों और नदियों-नालों से सुरक्षित दूरी बनाकर चलें.

किसानों के लिए बहुत जरूरी सलाह

बारिश और आकाशीय बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए किसान भाई अपने खेतों में काम करने बिल्कुल न जाएं. अगर आप बाहर हैं, तो तुरंत किसी पक्के मकान में चले जाएं. भूलकर भी किसी पेड़ के नीचे या बिजली के खंभे के पास खड़े न हों. इसके साथ ही, अपनी फसलों को नुकसान से बचाने के लिए खेतों से फालतू पानी निकालने का उचित इंतजाम करें.
 

यह भी पढ़ें: 'बस टिकट तय करनी है...' चुनाव से पहले अखिलेश यादव की सपा नेताओं को हिदायत