UP Weather: उत्तर प्रदेश में मॉनसून एक बार फिर से पूरी तरह सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने कल यानी 16 अगस्त के लिए पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में भारी बारिश की कड़ी चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने कल प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. इसके साथ ही 19 जिलों में बारिश की संभावना जताते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया है.
ADVERTISEMENT
मौसम विभाग द्वारा जारी कल भारी बारिश होने की संभावना को लेकर बेहद सचेत रहने की जरूरत है. घर से बाहर निकलने से पहले यह जरूर जान ले कि कल आपके इलाके में मौसम कैसा रहने वाला है.
पश्चिमी और पूर्वी यूपी का हाल
कल पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में अनेक स्थानों पर गरज और चमक के साथ झमाझम बारिश और बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है. मौसम विभाग ने दोनों ही क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है.
इन 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने 16 अगस्त को प्रदेश के 12 जिलों में अत्यधिक बारिश होने की चेतावनी दी है. इन जिलों में गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और इसके आस-पास के इलाके शामिल हैं. यहां के लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है.
इन 19 जिलों में येलो अलर्ट
IMD ने कल भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रदेश के 19 जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी किया है. इनमें प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रवि दास नगर, बस्ती, सिद्धार्थ नगर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आस-पास के क्षेत्र शामिल हैं.
आम जनता रखें ये खास सावधानी
भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए आम लोग बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें. अगर आप सफर कर रहे हैं, तो सड़क पर फिसलन हो सकती है, इसलिए वाहन बहुत सावधानी से चलाएं. जलभराव वाली जगहों, पुरानी जर्जर इमारतों और नदियों-नालों से सुरक्षित दूरी बनाकर चलें.
किसानों के लिए बहुत जरूरी सलाह
बारिश और आकाशीय बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए किसान भाई अपने खेतों में काम करने बिल्कुल न जाएं. अगर आप बाहर हैं, तो तुरंत किसी पक्के मकान में चले जाएं. भूलकर भी किसी पेड़ के नीचे या बिजली के खंभे के पास खड़े न हों. इसके साथ ही, अपनी फसलों को नुकसान से बचाने के लिए खेतों से फालतू पानी निकालने का उचित इंतजाम करें.
बच्चों की सुरक्षा का रखें ध्यान
तेज बारिश और आंधी-तूफान के समय बच्चों को पूरी तरह से घर के अंदर ही सुरक्षित रखें. उन्हें बाहर खेलने, जलभराव वाली सड़कों, गड्ढों और तालाबों के पास बिल्कुल भी न जाने दें. मौसम खराब रहने तक अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतें और उन्हें पानी तथा बिजली के उपकरणों या तारों से पूरी तरह दूर रखें.
यह भी पढ़ें: आगरा में पिता ने एक साल की मासूम को यमुना नदी में फेंक दिया, पत्नी संग करने जा रहा था ये काम, पर साजिश हुई नाकाम!
ADVERTISEMENT











