PMMVY Scheme: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती और धात्री महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता से जुड़ी महत्वपूर्ण योजना है. पहले बच्चे के लिए यह सहायता दो किश्तों में दी जाती है. पहली किश्त समय पर मिलने के बाद दूसरी किश्त का लाभ भी समय पर मिले, इसके लिए बच्चे के जन्म और टीकाकरण से जुड़ी जानकारी अपडेट करना जरूरी है. जानकारी अपडेट नहीं होने पर माताओं को दूसरी किश्त का लाभ नहीं मिल सकेगा.
ADVERTISEMENT
दूसरी किश्त के लिए बच्चे के जन्म और टीकाकरण की जानकारी जरूरी
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पहले बच्चे के लिए आर्थिक सहायता दो किश्तों में दी जाती है. दूसरी किश्त के लिए प्रसव और टीकाकरण के बाद बच्चे से जुड़ी जानकारी अपडेट करनी होगी.
इसके लिए माताओं को अपने बच्चों का समय पर टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करने और इसकी जानकारी दर्ज कराने की जरूरत है. जब तक बच्चे के जन्म और टीकाकरण की जानकारी अपडेट नहीं होगी, तब तक दूसरी किश्त का लाभ नहीं मिल सकेगा.
PMMVY ऐप से पूरी होगी प्रक्रिया
पहले बच्चे की दूसरी किश्त के लिए आवेदन की प्रक्रिया PMMVY ऐप के जरिए पूरी की जा सकती है. इसके लिए ऐप में Data Entry टैब पर जाना होगा. यहां Update Child Birth and Immunization विकल्प चुनना होगा.
इसके बाद संबंधित लाभार्थियों की सूची दिखाई देगी. सूची में संबंधित लाभार्थी के सामने दिए गए Edit बटन पर क्लिक करके फॉर्म खोलना होगा.
MCP कार्ड के अनुसार भरनी होगी जानकारी
फॉर्म में MCP कार्ड में दर्ज जानकारी के अनुसार बच्चे के जन्म और टीकाकरण का विवरण भरना होगा. सबसे पहले बच्चे के जन्म की सही तारीख दर्ज करनी होगी.
इसके बाद इस गर्भावस्था में जन्मे बच्चों की संख्या, प्रसव संस्थान का प्रकार और नाम, प्रथम संतान का लिंग, JSY के तहत लाभ प्राप्त हुआ है या नहीं और MCP कार्ड पर टीकाकरण दर्ज है या नहीं, इसकी जानकारी भरनी होगी.
6, 10 और 14 सप्ताह के टीकाकरण की तारीख भी दर्ज करें
फॉर्म में बच्चे के जन्म के समय के विवरण के साथ 6 सप्ताह, 10 सप्ताह और 14 सप्ताह के टीकाकरण की तारीखें भी दर्ज करनी होंगी.
सभी जानकारी सही तरीके से भरने के बाद फॉर्म को सबमिट करना होगा. माताओं तक समय पर योजना का लाभ पहुंचाने में इस प्रक्रिया को पूरा करना महत्वपूर्ण है.
यहां क्लिक करके देखें योजना का पूरा वीडियो
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के लोकल फूड को मिलेगी ग्लोबल पहचान, राज्य सरकार ने शुरू की ये अनूठी योजना
ADVERTISEMENT











