IPS आशुतोष मिश्रा की 91 साल की मां की घर में मिली संदिग्ध लाश, गायब मिले शरीर के पहने हुए गहने

संतोष शर्मा

• 07:45 PM • 16 Aug 2026

IPS अधिकारी आशुतोष मिश्रा की 91 वर्षीय मां की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई.घर से शव मिलने और गहने गायब होने पर पुलिस ने जांच शुरू की है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी.

IPS officer Ashutosh Mishra

IPS officer Ashutosh Mishra

Google CTA

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. लखनऊ में तैनात प्रमोटी आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की 91 साल की वृद्ध मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. IPS की मां का शव घर के भीतर संदिग्ध हालात में मिला जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की हर पहलू से गहनता से छानबीन कर रही है.

यह भी पढ़ें...

शरीर पर चोट के निशान नहीं लेकिन पहने हुए गहने गायब

शुरुआती जांच के अनुसार, मृतका के शरीर पर बाहरी तौर पर कोई चोट के निशान नजर नहीं आए हैं. हालांकि घटना के बाद यह बात सामने आई है कि वृद्ध महिला रोजमर्रा में जो सोने-चांदी के जेवर पहना करती थीं वे उनके शरीर से गायब हैं. गहने गायब होने की वजह से चोरी या लूट के इरादे से हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी.

कौन हैं IPS आशुतोष मिश्रा? 

आशुतोष मिश्रा उत्तर प्रदेश कैडर के एक भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं. वर्तमान में वह लखनऊ में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं.आशुतोश मिश्रा मूल रूप से फैजाबाद के रहने वाले हैं. इनका जन्म 27 अक्टूबर 1969 में हुआ है. आशुतोष ने दर्शनशास्त्र/Philosophy से एम.ए. किया है. इसके साथ ही उन्होंने एल.एल.बी.भी की है.आशुतोष मिश्रा 1998 के पीपीएस कैडर अधिकारी हैं.