लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में अब मिलावटखोरों की खैर नहीं! इन प्रोडक्ट में मिलावट की तो सीधे होगी बड़ी कार्रवाई

UP Food Adulteration: उत्तर प्रदेश सरकार ने आम लोगों की सेहत को ध्यान में रखकर बड़ा कदम उठाया है. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने साफ कर दिया है कि दूध में टैल्कम पाउडर, डिटर्जेंट और हानिकारक रसायनों जैसी चीजों की मिलावट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Food Adulteration: उत्तर प्रदेश सरकार ने आम लोगों की सेहत को ध्यान में रखकर बड़ा कदम उठाया है. राज्य सरकार ने शुद्ध और सुरक्षित खान पान के लिए दूध और उससे बनने वाले उत्पादों (घी, खोवा, पनीर आदि) में मिलावट करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने साफ कर दिया है कि दूध में टैल्कम पाउडर, डिटर्जेंट और हानिकारक रसायनों जैसी चीजों की मिलावट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. मिलावट करते हुए पकड़े जाने पर मिलावटखोरों के उत्पाद जब्त करने से लेकर उनका लाइसेंस तक रद्द किया जा सकता है.