लेटेस्ट न्यूज़

Opinion: परीक्षा व्यवस्था सुधारी, नकल माफिया पर कसा शिकंजा, अब यूथ पॉलिसी से युवाओं को नई दिशा दे रही योगी सरकार

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने नई यूथ पॉलिसी का ऐलान किया है. इसमें स्किल डेवलपमेंट, इनोवेशन और रोजगार पर खास जोर दिया गया है. इसके साथ ही सरकार का AI, मशीन लर्निंग, साइबर, रोबोटिक्स और सेमीकंडक्टर जैसे भविष्य के क्षेत्रों में युवाओं को तैयार करने की योजना है. इस लेख में लेखक ने बताया की कैसे सरकार का लक्ष्य युवाओं को सिर्फ नौकरी पाने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला और भविष्य का निर्माता बनाना है.

ADVERTISEMENT

CM Yogi Adityanath
CM Yogi Adityanath (File Photo)
social share
Google CTA

Opinion: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर युवाओं के लिए नई यूथ पॉलिसी की घोषणा की है. इस नीति का फोकस स्किल, इनोवेशन और रोजगार को एक साथ आगे बढ़ाने पर है. सरकार का मकसद सिर्फ युवाओं को नौकरी दिलाना नहीं, बल्कि उन्हें ऐसी शिक्षा, कौशल और अवसर देना है, जिनके सहारे वे बदलती अर्थव्यवस्था में अपने लिए नए रास्ते बना सकें. यही वजह है कि इस यूथ पॉलिसी को योगी आदित्यनाथ के उस बड़े विजन की अगली कड़ी के रूप में देखा जा सकता है, जिसके तहत उनकी सरकार लगातार युवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है.