UPTak Baithak Logo

UP Weather: यूपी में आज जमकर बरसेंगे बादल, इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी जारी

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मॉनसून के बीच 18 अगस्त को भारी बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया गया है. IMD ने 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी कर किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

ADVERTISEMENT

UP Weather
UP Weather
social share
Google CTA

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह से मेहरबान है और बारिश का दौर लगातार जारी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 18 अगस्त को राज्य के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश, तेज आंधी और आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी जारी की है. मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार, पश्चिमी और पूर्वी यूपी के अधिकांश हिस्सों में काले बादल छाए रहेंगे और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इस खराब मौसम को देखते हुए विभाग ने 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.