गंगा एक्सप्रेसवे पर 10 मीटर गहरा गड्ढा! उद्घाटन के 3 महीने बाद ही धंसी सड़क, UPEIDA का भी आ गया जवाब
UP Ganga Expressway: मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे पर बारिश के दौरान सड़क धंसने का मामला सामने आया है. उन्नाव से प्रयागराज की ओर किलोमीटर संख्या 421 के पास रेलिंग के नजदीक करीब 10 मीटर तक गहरा गड्ढा होने की जानकारी सामने आई है.
ADVERTISEMENT

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के बाद मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाला गंगा एक्सप्रेसवे बारिश के दौरान धंस गया है. करीब 36 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से बने इस 594 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे पर उन्नाव से प्रयागराज की ओर किलोमीटर संख्या 421 के पास सड़क धंसने की बात सामने आई है.
