लेटेस्ट न्यूज़

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा यूपी के इस जिले का मशहूर पार्क, पेट्रोल पंप और होटल की भी तैयारी

उत्तर प्रदेश के कन्नौज परफ्यूम पार्क को बड़ा कनेक्टिविटी बूस्ट मिलने जा रहा है. UPSIDA अब इसे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जोड़ने की तैयारी कर रहा है. इसके अलावा पार्क में पेट्रोल पंप, होटल और अन्य जरूरी सुविधाएं विकसित करने की योजना पर भी काम हो रहा है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Source - AI Generated
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बने परफ्यूम पार्क को लेकर बड़ी तैयारी शुरू हो गई है. यहां आने-जाने की सुविधा बेहतर करने के लिए इसे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जोड़ने की योजना पर काम किया जा रहा है. इसके साथ ही पार्क में पेट्रोल पंप, होटल और दूसरी जरूरी सुविधाएं विकसित करने की भी तैयारी है.