खुश हुए यूपी के कोटेदार! लाभांश बढ़ने के साथ राशन वितरण व्यवस्था में आई पारदर्शिता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोटेदारों के कमीशन में 35 रुपये प्रति कुंतल की बढ़ोतरी की. ई-पॉस, सिंगल स्टेज डिलीवरी और GPS ट्रैकिंग से राशन वितरण में पारदर्शिता बढ़ी है. फैसले से प्रदेशभर के कोटेदारों ने खुशी जताई और सरकार का आभार व्यक्त किया.
ADVERTISEMENT

UP Ration Dealers
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी सौगात देते हुए उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में 35 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि की है. मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद प्रदेश भर के कोटेदारों में खुशी का माहौल है. कोटेदारों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सरकार ने न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाया है बल्कि राशन वितरण व्यवस्था में डिजिटल तकनीक लागू कर उनके सम्मान को भी बढ़ाया है जबकि पहले लोग संदेह की नजर से देखते थे.
