जेवर के पास बसने जा रहा नया शहर? सेक्टर 14 में बनेगी यूनिवर्सिटी टाउनशिप, बैठक में लिए गए 5 बड़े फैसले

आयशा शेख़

• 04:54 PM • 18 Aug 2026

Greater Noida-YEIDA News: ग्रेटर नोएडा और जेवर एयरपोर्ट के आसपास आने वाले समय में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. YEIDA की 92वीं बोर्ड बैठक में मेडिकल हब, यूनिवर्सिटी टाउनशिप, ताइवान सिटी, फार्मा क्लस्टर और नया ISBT समेत कई बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर फैसले लिए गए हैं.

UP Tak

प्रतीकात्मक तस्वीर

Google CTA

ग्रेटर नोएडा और जेवर एयरपोर्ट के आसपास की तस्वीर बहुत जल्द बदलने वाली है. अगर आप भी वेस्ट यूपी में निवेश करने या नया घर/कारोबार बसाने की सोच रहे हैं तो यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) का नया प्लान जान लीजिए.

यह भी पढ़ें...

ग्रेटर नोएडा में हुई यीडा की 92वीं बोर्ड बैठक में कई ऐसे बड़े फैसले लिए गए हैं, जो इस पूरे रीजन को देश का नया इंडस्ट्रियल और एजुकेशन हब बना देंगे. मेडिकल हब से लेकर ताइवान सिटी और यूनिवर्सिटी टाउनशिप तक... ऐसे कई प्रोजेक्ट्स की नींव रख दी गई है, जिनसे अरबों रुपये का निवेश आएगा और लाखों युवाओं के लिए रोजगार के रास्ते खुलेंगे.

यूनिवर्सिटी टाउनशिप और मेडिकल हब

यीडा ने फैसला किया है कि सेक्टर 13 और 14 में करीब 500 एकड़ जमीन पर  मेडिकल हब तैयार किया जाएगा. इसके अलावा, सेक्टर 14 में 480 एकड़ में एक आधुनिक यूनिवर्सिटी टाउनशिप बसाई जाएगी. अब बेहतर इलाज और उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली या विदेशों का रुख नहीं करना पड़ेगा.

यूपी में बनेगा 'ताइवान सिटी' और फार्मा क्लस्टर

विदेशों से बड़ा निवेश खींचने के लिए यीडा ने सेक्टर 6 में 300 एकड़ जमीन 'ताइवान सिटी' के लिए रिजर्व कर दी है. यहां ताइवान की बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स और टेक कंपनियां अपने प्लांट लगाएंगी.

इतना ही नहीं, सेक्टर 6 में ही 100 से 125 एकड़ में एक फार्मास्युटिकल फॉर्मूलेशन मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर भी बनेगा. यहां टैबलेट, कैप्सूल और इंजेक्शन जैसी दवाइयां अंतरराष्ट्रीय मानकों (GMP) के हिसाब से तैयार होंगी. साथ ही, यीडा के मेडिकल डिवाइस पार्क में US FDA मानकों वाली टेस्टिंग फैसिलिटी भी बनाई जाएगी.

जेवर एयरपोर्ट के पास बनेगा नया बस टर्मिनल 

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होते ही यहां यात्रियों की चहल-पहल कई गुना बढ़ जाएगी. इसे ध्यान में रखते हुए सेक्टर 23C में एक बड़ा इंटरस्टेट बस टर्मिनल (ISBT) बनाने का फैसला लिया गया है.

खेल प्रेमियों के लिए भी खुशखबरी

सेक्टर 23D में 50 एकड़ ज़मीन पर एक आधुनिक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाया जाएगा, जहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच हो सकेंगे. वहीं, स्थानीय किसानों को अपनी फसल का सही दाम दिलाने के लिए सेक्टर 34 में 36 एकड़ में एक हाई-टेक मंडी भी बनाई जाएगी.