सीएम योगी ने इन लोगों का बढ़ा दिया भत्ता, 5 लाख के मुफ्त इलाज की भी मिली सौगात

आयशा शेख़

18 Aug 2026 (अपडेटेड: 18 Aug 2026, 05:02 PM)

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने PRD जवानों के लिए बड़ा ऐलान किया है. अब प्रांतीय रक्षक दल के स्वयंसेवकों का दैनिक ड्यूटी भत्ता 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये कर दिया गया है.

UP Tak
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रांतीय रक्षक दल (PRD) के जवानों के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं. अब PRD स्वयंसेवकों का दैनिक ड्यूटी भत्ता बढ़ाकर 600 रुपये प्रति दिन कर दिया गया है. इसके साथ ही जवानों और उनके परिवारों के लिए 'मुख्यमंत्री PRD कैशलेस चिकित्सा योजना' की शुरुआत भी की गई है.

यह भी पढ़ें...

गोरखपुर के योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले PRD जवानों को बहुत कम ड्यूटी मिलती थी, जबकि आज स्थिति है कि उनकी मांग इतनी बढ़ गई है कि जवानों की कमी महसूस हो रही है. आपदा प्रबंधन, महाकुंभ, दीपोत्सव, ट्रैफिक व्यवस्था और चुनाव ड्यूटी में जवान पुलिस व प्रशासन का मजबूती से साथ निभा रहे हैं.

दैनिक भत्ते में बढ़ोतरी

PRD जवानों का भत्ता अब 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये रोजाना कर दिया गया है. साल 2019 तक भत्ता सिर्फ 250 रुपये था, जो आठ सालों में बढ़कर 600 रुपये पहुंच गया है.

5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज

'मुख्यमंत्री PRD कैशलेस मेडिकल योजना' के तहत जवानों और उनके परिजनों को सरकारी व सूचीबद्ध अस्पतालों में सालाना 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी.

प्रदेश के करीब 31,000 PRD जवानों और उनके परिवारों को मिलाकर 1.55 लाख से अधिक लोगों को इस स्वास्थ्य योजना का सीधा फायदा मिलेगा. मुख्यमंत्री ने लखनऊ में लगभग 23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली बहुमंजिला PRD बैरक का वर्चुअली शिलान्यास भी किया.

विपक्ष पर साधा निशाना

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकारों के एजेंडे में विकास नहीं था. उनका विकास सिर्फ 'सैफई सिंडिकेट' तक सीमित था. पिछली सरकारों ने दंगे, गुंडागर्दी और लूट-खसोट को बढ़ावा दिया, जबकि मौजूदा सरकार गांव, गरीब, युवा, महिला और जवानों के विकास के लिए काम कर रही है.

प्रांतीय रक्षक दल क्या है?

प्रांतीय रक्षक दल (PRD) की स्थापना 1948 में हुई थी. यह एक स्वयंसेवी सुरक्षा बल है, जो राज्य में शांति व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने में भूमिका निभाता है.

ये भी पढ़ें- CM योगी की युवाओं को नसीहत, बोले- युवा ड्रग्स और स्मार्टफोन से रहें दूर, रोज एक घंटा शरीर को दें, तभी स्वस्थ रहेगा दिमाग