Amrit Bharat Express: उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को नियमित करने का फैसला किया है. अब ये ट्रेनें ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ के रूप में चलेंगी. इससे प्रयागराज, मुंबई और उधना के बीच सफर करने वाले यात्रियों को सीधी और आसान कनेक्टिविटी मिलेगी.
ADVERTISEMENT
इन ट्रेनों में आधुनिक सुविधाएं भी मिलेंगी. यात्रियों के लिए बेहतर सीटों के साथ चार्जिंग पॉइंट, बोतल होल्डर और स्नैक टेबल जैसी सुविधाएं दी गई हैं. तीनों ट्रेनों में कुल 22 अमृत भारत कोच होंगे.
1. प्रयागराज-लोकमान्य तिलक अमृत भारत एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 20436/20435 प्रयागराज और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच सप्ताह में एक दिन चलेगी. प्रयागराज से यह ट्रेन 21 अगस्त 2026 से हर शुक्रवार और लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 22 अगस्त 2026 से हर शनिवार चलेगी.
प्रयागराज से ट्रेन शाम 6:10 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3:45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी. वापसी में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से ट्रेन शाम 5:20 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 12:40 बजे प्रयागराज पहुंचेगी.
2. प्रयागराज-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 20437/20438 प्रयागराज और उधना के बीच सप्ताह में एक दिन चलेगी. प्रयागराज से यह ट्रेन 24 अगस्त 2026 से हर सोमवार और उधना से 25 अगस्त 2026 से हर मंगलवार नियमित चलेगी.
प्रयागराज से ट्रेन सुबह 5:20 बजे रवाना होगी और मंगलवार सुबह 4:05 बजे उधना पहुंचेगी. वापसी में उधना से सुबह 6:45 बजे ट्रेन चलेगी और बुधवार सुबह 7:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी. रास्ते में फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, आगरा, कोटा, रतलाम और वडोदरा समेत कई स्टेशन आएंगे.
3. सूबेदारगंज-लोकमान्य तिलक अमृत भारत एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 14121/14122 सूबेदारगंज और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच सप्ताह में एक दिन चलेगी. सूबेदारगंज से यह ट्रेन 27 अगस्त 2026 से हर गुरुवार और लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 28 अगस्त 2026 से हर शुक्रवार चलेगी.
सूबेदारगंज से ट्रेन दोपहर 12:10 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 8:50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रात 10:55 बजे चलेगी और रविवार सुबह 7:30 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी. इस ट्रेन के रास्ते में फतेहपुर, गोविंदपुरी, बांदा, चित्रकूट धाम कर्वी, सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, नासिक रोड और ठाणे समेत कई स्टेशन होंगे.
22 कोच वाली होंगी ट्रेनें
उत्तर मध्य रेलवे के अनुसार, इन सभी नियमित अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में कुल 22 आधुनिक कोच होंगे. इनमें 2 एलएसएलआर/डी, 11 सामान्य कोच, 8 स्लीपर कोच और 1 भोजनयान शामिल होगा. यात्रियों के आराम को ध्यान में रखते हुए इन कोच में आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं.
ये भी पढ़ें- NHAI ने यूपी के 9 टोल प्लाजा पर शुरू कर दी ये नई सुविधा, 20 KM के दायरे में रहने वालों की तो आ गई मौज!
ADVERTISEMENT











