NHAI ने यूपी के 9 टोल प्लाजा पर शुरू कर दी ये नई सुविधा, 20 KM के दायरे में रहने वालों की तो आ गई मौज!
NHAI Local Pass: NHAI ने स्थानीय वाहन मालिकों के लिए ऑनलाइन लोकल पास की सुविधा शुरू की है. देश के 121 टोल प्लाजा में उत्तर प्रदेश के 9 टोल प्लाजा शामिल हैं.
ADVERTISEMENT

Toll Plaza Local Pass: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने डिजिटल इंडिया पहल के तहत ऑनलाइन फास्टैग लोकल पास (Local Pass) की सुविधा शुरू कर दी है. देश भर के 121 टोल प्लाजा में उत्तर प्रदेश के 9 टोल प्लाजा को भी शामिल किया गया है. अब स्थानीय लोगों को लोकल पास बनवाने के लिए टोल प्लाजा पर लंबी कतारों में लगने या कागजात जमा करने की जरूरत नहीं होगी.
