लेटेस्ट न्यूज़

कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो... महिला की शिकायत सुन सीएम योगी ने दे दिया सख्त निर्देश

गोरखपुर जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं. जमीन विवाद पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और लापरवाह लेखपाल, कानूनगो व तहसीलदार पर कार्रवाई की बात कही.

ADVERTISEMENT

CM Yogi
CM Yogi
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान करीब 200 लोगों की जनसमस्याएं सुनीं. इस दौरान जमीन विवाद की शिकायत लेकर पहुंची एक महिला की पीड़ा पर सख्त रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री ने ऑन-द-स्पॉट कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि आम जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर हीलाहवाली या शिथिलता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.