लेटेस्ट न्यूज़

क्या बेबी रानी जीत पाएंगी अपनी सीट, जानिए आगरा ग्रामीण सीट की पूरी सियासत और 2027 का समीकरण

आगरा ग्रामीण सीट पर 2027 चुनाव से पहले सियासी समीकरण बदल रहे हैं. बेबी रानी मौर्य की वापसी, जाटव-जाट वोट और बीजेपी-RLD गठबंधन के बीच टिकट को लेकर मुकाबला दिलचस्प हो गया है. जानिए सीट का जातीय गणित और चुनावी समीकरण.

ADVERTISEMENT

Baby Rani
Baby Rani
social share
Google CTA

Agra Rural Vidhan Sabha 2027: उत्तर प्रदेश की राजनीति में कई सीटें अपने राजनीतिक कद और दिलचस्प समीकरणों के लिए जानी जाती हैं. लेकिन पश्चिमी यूपी की आगरा ग्रामीण विधानसभा सीट का किस्सा थोड़ा अलग है. यह एक ऐसी हाई-प्रोफाइल सीट है जहां से तत्कालीन राज्यपाल (उत्तराखंड) के पद से इस्तीफा देकर आईं वरिष्ठ भाजपा नेता बेबी रानी मौर्य ने चुनाव लड़ा और रिकॉर्ड 77,000 से अधिक मतों से बड़ी जीत दर्ज की.