लाइब्रेरी के वॉशरूम में गई 18 साल की काजल, फिर बाहर नहीं आई! लोगों के फूल गए हाथ-पांव
Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही में लाइब्रेरी के वॉशरूम में बिजली के खुले तारों की चपेट में आने से 18 वर्षीय छात्रा काजल बिंद की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, सोमवार दोपहर बैरी पर्वा इलाके में यह हादसा हुआ. छात्रा के परिवार ने लाइब्रेरी संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है.
ADVERTISEMENT

प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक दर्दनाक हादसे में 18 साल की छात्रा की मौत हो गई. आरोप है कि लाइब्रेरी के वॉशरूम में फर्श पर खुले और ढीले बिजली के तार पड़े थे, जिनकी चपेट में आने से छात्रा को करंट लग गया.
