UP Weather: 20 अगस्त को यूपी में अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने बताए भारी बारिश वाले जिलों के नाम

आयशा शेख़

• 07:00 AM • 20 Aug 2026

UP Weather, 20 August : उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक 20 अगस्त को पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में भी कुछ जगहों पर बारिश का अनुमान है.

UP Tak
Google CTA

UP Weather: उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक, 20 अगस्त को पश्चिमी यूपी में कई जगहों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. वहीं, पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश और गरज-चमक हो सकती है.

यह भी पढ़ें...

सबसे ज्यादा चिंता दक्षिणी और बुंदेलखंड के कुछ जिलों को लेकर है. झांसी, हमीरपुर, महोबा और ललितपुर को अलर्ट कैटेगरी में दिखाया गया है. इन इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश के संकेत दिए गए हैं. चेतावनी 20 अगस्त सुबह 8:30 बजे से 21 अगस्त सुबह 8:30 बजे तक के लिए है.

पूर्वी यूपी में भी भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 20 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है. पूर्वी यूपी के लोगों को भी बारिश को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है.

अगले दो दिन बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है. न्यूनतम तापमान में फिलहाल बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

क्यों बन रहे बारिश के हालात?

मौसम विभाग के अनुसार, 19 अगस्त को उत्तर झारखंड, दक्षिण-पश्चिम बिहार और दक्षिण-पूर्वी यूपी के आसपास बना डिप्रेशन पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा था. इसके अगले 12 घंटे में कमजोर होकर अच्छी तरह चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र में बदलने की संभावना जताई गई थी. साथ ही मानसून ट्रफ भी यूपी के ऊपर से गुजर रही है, जिससे बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं.

पिछले 24 घंटे में भी हुई तेज बारिश

पूर्वी यूपी में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई. प्रयागराज के प्रतापगढ़ तहसील में 13 सेमी, प्रयागराज पीबीओ में 12 सेमी और बारा में 10 सेमी बारिश दर्ज हुई.