यूपी में बन रहा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, गंगा नदी पर बनेगा पुल; युवाओं के पास रोजगार पाने का मौका!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव की कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को लेकर कई बड़े ऐलान किए हैं. उन्होंने कहा कि उन्नाव के लोग अब लखनऊ को बाईपास कर सीधे दिल्ली और प्रयागराज की ओर सफर कर सकेंगे.

UP Tak

आयशा शेख़

• 08:45 PM • 19 Jun 2026

follow google news

UP Greenfield Expressway: "उन्नाव का व्यक्ति अब लखनऊ को बाईपास कर सीधे दिल्ली और प्रयागराज जा सकता है." मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव के विकास को लेकर कई बड़े ऐलान किए हैं. सीएम योगी ने साफ किया कि उन्नाव की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए पैसों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी.

यह भी पढ़ें...

सीएम योगी ने बताया कि अब उन्नाव के लोग लखनऊ जाए बिना सीधे दिल्ली और प्रयागराज का सफर तय कर सकेंगे. इसके साथ ही कानपुर से जुड़ाव को बेहतर करने के लिए गंगा नदी पर अतिरिक्त पुल बनाने की मांग को भी मंजूरी दे दी गई है.

फोरलेन और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का तोहफा

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्नाव को चारों तरफ से फोरलेन सड़कों से जोड़ दिया गया है. गंगा एक्सप्रेसवे के जरिए यहां के लोगों का सफर बेहद आसान होने जा रहा है. इसके अलावा, कानपुर और लखनऊ के बीच एक नया 'ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे' भी बन रहा है, जिससे इस पूरे इलाके की ट्रैफिक समस्या दूर हो जाएगी. कानपुर-उन्नाव के बीच आने-जाने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए गंगा नदी पर नए पुल बनाए जा रहे हैं.

युवाओं को मिलेगा यहीं रोजगार

उन्नाव की जनता को रोजगार का भरोसा देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को नौकरी के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा. इसके लिए सरकार दो बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है.

  • डिफेंस कॉरिडोर और इंडस्ट्रियल क्लस्टर: गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर के तहत उन्नाव में उद्योगों का एक बड़ा हब तैयार किया जा रहा है.

जमीन अधिग्रहण का काम पूरा

इस क्लस्टर को बनाने के लिए उन्नाव जिले में जमीन की खरीद का काम पूरा हो चुका है. सीएम योगी ने भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द उन्नाव में नई फैक्ट्रियां और उद्योग लगने शुरू हो जाएंगे, जिससे स्थानीय नौजवानों को उनके घर के पास ही रोजगार के बेहतर मौके मिलेंगे.