UP Weather Update: यूपी में इस तारीख से फिर शुरू होगा बारिश का दौर… मौसम विभाग ने बताया किन जिलों में बरसेंगे मेघ

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग ने 24 जून को पूर्वी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश के बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज हो सकती है.

UP Weather Update

UP Weather Update

यूपी तक

• 02:11 PM • 19 Jun 2026

follow google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर है. मौसम विभाग ने राज्य में एक बार फिर से प्री-मॉनसून और मॉनसूनी गतिविधियों के एक्टिव होने का ताजा अपडेट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 24 जून को उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों, विशेषकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होने के आसार बन रहे हैं. इस बदलाव से न सिर्फ तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी बल्कि लोगों को चिलचिलाती धूप और लू से भी बड़ी राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें...

पूर्वी उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बरसेंगे मेघ

मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार, 24 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती और तराई वाले जिलों में बारिश की तीव्रता अधिक देखने को मिल सकती है. बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है. इनमें गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी और भदोही, अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी, अंबेडकरनगर और बाराबंकी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती, आजमगढ़, मऊ और बलिया,  मिर्जापुर, सोनभद्र और गाजीपुर के सुदूर इलाके जो बिहार की सीमा से सटे हैं वहां भी बादलों की आवाजाही के साथ झमाझम बारिश का अनुमान है.

तेज आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट

मौसम विभाग ने अपनी चेतावनी में कहा है कि 24 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में सिर्फ बारिश ही नहीं बल्कि 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. इसके साथ ही विभाग ने आकाशीय बिजली कड़कने को लेकर भी अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों और आम लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान वे बड़े पेड़ों, बिजली के खंभों और कच्चे मकानों के नीचे शरण न लें.

तापमान में आएगी भारी गिरावट

जून के इस महीने में उत्तर प्रदेश का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है जिससे भीषण उमस और गर्मी का माहौल है. मौसम विभाग के अनुसार, 24 जून को होने वाली इस मानसूनी बारिश के बाद राज्य के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है. इसके बाद न्यूनतम तापमान भी 30-31 डिग्री के आसपास आ जाएगा जिससे रात के समय भी मौसम काफी सुहावना हो जाएगा. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी इस दौरान हल्की बूंदाबांदी और बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है.