UP Weather Update: सबसे बड़ा सवाल ‘कब आएगा मॉनसून’… मौसम विभाग ने दे दिया बड़ा अपडेट!

यूपी तक

• 06:35 PM • 18 Jun 2026

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बारिश का इंतजार अभी लंबा हो सकता है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में फिलहाल कोई मजबूत बारिश प्रणाली सक्रिय नहीं है. अगले पांच दिनों में तापमान बढ़ने और लू चलने की संभावना है जबकि मॉनसून की रफ्तार भी धीमी बनी हुई है.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों के लिए मौसम विभाग ने एक जरूरी अपडेट जारी किया है. राज्य में बारिश कराने वाला कोई मजबूत सिस्टम न होने की वजह से सूरज के तेवर एक बार फिर तल्ख हो गए हैं जिससे यूपी में हीटवेव का नया दौर शुरू हो चुका है. मौसम विभाग ने साफ किया है कि प्रदेश में फिलहाल मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं. इसलिए झमाझम बारिश के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा. 

यह भी पढ़ें...

अगले 5 दिन बढ़ेगा तापमान 

मौसम विभाग के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में मौसमी गतिविधियां थमने की वजह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिले इस समय भीषण लू की चपेट में हैं. विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले 5 दिनों के दौरान पारा धीरे-धीरे और ऊपर चढ़ेगा जिससे गर्मी और बढ़ेगी. इस दौरान लोगों को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ेगा.

मामूली बौछारें पड़ेंगी लेकिन गर्मी से राहत नहीं

मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में अचानक बादल गरजने के साथ हल्की बूंदाबांदी या छिटपुट बौछारें पड़ सकती हैं. हालांकि यह राहत बहुत मामूली और कुछ ही समय के लिए होगी. इस हल्की बारिश से हवा में उमस बढ़ेगी जिससे गर्मी से कोई खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.

मॉनसून को लेकर क्या है अपडेट

यूपी के लोग जिस मॉनसून और बारिश के दौर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं उसे लेकर मौसम विभाग ने अभी सब्र रखने को कहा है. अधिकारियों के मुताबिक, मॉनसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है और उसे उत्तर प्रदेश में पूरी तरह दाखिल होने में अभी कुछ दिनों का समय और लग सकता है. जब तक मॉनसून दोबारा सक्रिय होकर आगे नहीं बढ़ता तब तक प्रदेशवासियों को इस तपती गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा.