यूपी और दिल्ली के बीच सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने एक शानदार खुशखबरी दी है. पूर्वांचल से देश की राजधानी का सफर आसान बनाने के लिए एक नई ट्रेन सेवा की शुरुआत होने जा रही है.
ADVERTISEMENT
गोरखपुर जंक्शन और दिल्ली जंक्शन (पुरानी दिल्ली) के बीच नई अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15095/15096) चलाने का फैसला लिया गया है. इस ट्रेन में यात्रियों को स्लीपर और जनरल श्रेणी की सुविधाएं मिलेंगी.
गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल
नई ट्रेन सेवा हफ्ते में एक दिन संचालित होगी. गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन (15095) 27 अगस्त 2026 से हर गुरुवार को रात 22:45 बजे रवाना होगी और अगली दोपहर 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी. वहीं, वापसी में दिल्ली से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन (15096) 28 अगस्त 2026 से हर शुक्रवार को दोपहर 14:10 बजे खुलेगी और अगली सुबह 06:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
गोरखपुर से चलते ही ट्रेन रात 23:21 बजे खलीलाबाद, 23:51 बजे बस्ती, देर रात 01:40 बजे गोंडा और 02:42 बजे बुढ़वल जंक्शन पहुंचेगी. तड़के 04:40 बजे सीतापुर जंक्शन, सुबह 07:48 बजे बरेली, 09:03 बजे मुरादाबाद और दोपहर 11:42 बजे गाजियाबाद रुकते हुए 12:50 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी.
वापसी की यात्रा में ट्रेन दिल्ली से दोपहर 14:10 बजे निकलकर 14:52 बजे गाजियाबाद, शाम 17:18 बजे मुरादाबाद, 18:39 बजे बरेली और रात 00:02 बजे सीतापुर जंक्शन पहुंचेगी. इसके बाद देर रात 01:40 बजे बुढ़वल जंक्शन, 02:50 बजे गोंडा, तड़के 04:28 बजे बस्ती और 04:56 बजे खलीलाबाद रुकते हुए सुबह 06:30 बजे गोरखपुर जंक्शन पहुंचेगी.
गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बरेली और मुरादाबाद के रास्ते चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस आम यात्रियों और रोजमर्रा के प्रवासियों के लिए फायदेमंद साबित होने वाली है.
ADVERTISEMENT











