UP Sugarcane Farmers: उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ना किसानों और चीनी उद्योग से जुड़े जरूरी डाटा को शेयर किया है. यह जानकारी उत्तर प्रदेश सरकार के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर जारी की गई है. जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, साल 2017 से लेकर अब तक प्रदेश के 48 लाख गन्ना किसानों को 3,24,445 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है. तो वहीं, राज्य में चीनी उद्योग को भी नई गति मिली है. उत्तर प्रदेश में अब 122 चीनी मिलें चल रही हैं, जिससे पेराई क्षमता में 1,25,000 टीसीडी का बड़ा इजाफा हुआ है.
ADVERTISEMENT
2017 से अब तक किया गया भुगतान
उत्तर प्रदेश द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रदेश की सरकार ने साल 2017 से लेकर अब तक गन्ना किसानों को कुल 3,24,445 करोड़ रुपये का भुगतान किया है. सरकार का कहना है कि किसानों का हित उसके लिए सबसे ऊपर है.
सीधे बैंक खाते में आया पैसा
इतनी ही नहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने भुगतान की व्यवस्था को भी पूरी तरह से पारदर्शी बना दिया है. अब गन्ने का पैसा डीबीटी (DBT) के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजा जा रहा है. सरकार के इस कदम का सीधा फायदा प्रदेश के 48 लाख किसानों को मिला है.
साल 2025-26 में शानदार भुगतान
जानकारी के मुताबिक गन्ना किसानों को समय पर उनके पैसों का भुगतान किया जा रहा है. अगर हम सिर्फ वित्तीय वर्ष 2025-26 का डाटा देखें, तो अकेले इस साल में किसानों को 32,554 करोड़ रुपये के गन्ने का मूल्य का सफलतापूर्वक भुगतान किया गया है.
यूपी में चल रही 122 मिलें
सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में चीनी उद्योग को भी एक नई रफ्तार मिली है. प्रदेश में इस समय कुल 122 चीनी मिलें सफलतापूर्वक काम कर रही हैं. इससे गन्ना किसानों को अपना गन्ना बेचने के लिए भटकना नहीं पड़ता है, वो बड़ी आसानी से गन्ना बेचकर कमाई कर रहे हैं.
नई मिलें और पुरानी का आधुनिकीकरण
तो वहीं गन्ना किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने राज्य में 3 नई चीनी मिलों की स्थापना की है. इसके साथ ही पहले से मौजूद 44 से ज्यादा चीनी मिलों को प्रदेश की सरकार ने नई तकनीक से लैस कर दिया है.
गन्ने की पेराई क्षमता में इजाफा
चीनी मिलों को आधुनिक और मजबूत बनाने के साथ-साथ यूपी में गन्ने की पेराई क्षमता को भी बढ़ाया गया है. आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में 1,25,000 टीसीडी (TCD) की अतिरिक्त पेराई क्षमता को बढ़ाया गया है. इससे चीनी मिलों में गन्ने की पेराई का काम और भी तेजी से हो रहा है.
यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन के मौके पर यूपी में चलेंगी ये स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी विशेष सुविधा, जानें पूरा शेड्यूल
ADVERTISEMENT











