रक्षाबंधन से पहले CM योगी का बड़ा ऐलान, महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा के साथ मिलेगी एक और खास सुविधा

यूपी तक

• 11:11 AM • 23 Aug 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन 2026 से पहले महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में महिलाएं अपने एक साथी के साथ मुफ्त यात्रा कर सकेंगी.

UP Raksha Bandhan Free Bus Travel

UP Raksha Bandhan Free Bus Travel News (Photo: AI)

Google CTA

UP Raksha Bandhan Free Bus Travel: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन 2026 से पहले महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में महिलाएं अपने एक साथी के साथ मुफ्त यात्रा कर सकेंगी. सरकार ने त्योहार के दौरान सुरक्षित और सुगम सफर के लिए परिवहन विभाग, पुलिस और प्रशासन को विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं. रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त को मनाया जाएगा.

यह भी पढ़ें...

महिलाओं की सुरक्षा पर खास फोकस

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रक्षाबंधन के दौरान महिलाओं की सुरक्षा से किसी तरह का समझौता न हो. इसके लिए प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर रखने और सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने को कहा गया है. सीएम योगी ने यह भी निर्देश दिया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी-रोमियो स्क्वॉड पूरी तरह सक्रिय रहे. त्योहार के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख रूट पर विशेष निगरानी रखने की बात कही गई है.

बस ड्राइवरों की होगी स्क्रीनिंग और निगरानी

सड़क सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि नशे की हालत में किसी भी ड्राइवर को बस चलाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. इसके लिए बस चालकों की स्क्रीनिंग और मॉनिटरिंग होगी. साथ ही निजी बसों, ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों का भी वेरिफिकेशन कराया जाएगा, ताकि त्योहार के दौरान यात्रियों को सुरक्षित परिवहन मिल सके.